विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ऋषभदेव, ड्रोन से नेनो यूरिया के छिड़काव की दी जानकारी

ऋषभदेव । विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को नगरपालिका मुख्यालय पर पहुंची । नगरपालिका चेयरमैन मनीष मीणा, उपखण्ड अधिकारी यतिन्द्र पोरवाल, नगरपालिका ईओ दुर्गेश रावल ने विकसित भारत संकल्प रथ का स्वागत किया । संकल्प यात्रा के तहत पाटूना चौक में शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पूर्व उप जिला प्रमुख सुन्दर लाल भाणावत व यात्रा संयोजक केसी शर्मा, उपखंड अधिकारी यतिन्द्र पोरवाल, नायाब तहसीलदार नियाज मोहम्मद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए ग्रामीणों को इसका फायदा लेने का आह्वान किया। अतिथियों की तरफ से विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों और नगरपालिका के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सूर्या गैस एजेंसी की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत 50 गैस कनेक्शन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाए गए। इस दौरान पार्षद महेन्द्र तेली, दया प्रकाश पहाड़, पीयूष जैन, नरेश मेघवाल, पूर्व सरपंच शिव लाल अहारी सहीत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इधर, पास की पंचायत भूधर पाडेडी में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कृषि विभाग के कार्मिकों ने ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!