अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की 7वी तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल महाकुंभ में तीसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले , कबड्डी में मेनार, वॉलीबॉल में बाठेड़ा खुर्द ने ब्राह्मण समाज का जीता खिताब

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की 7वी तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल महाकुंभ के तीसरे दिन कबड्डी, वॉलीबॉल में सेमी फाइनल मुकाबले सहित लिंग मैचो के रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया। प्रतियोगिता संयोजक कन्हैयालाल दियावत, खेल नियंत्रण समन्वयक हुक्मीचंद हीरावत ने बताया कि प्रतियोगिता में गुरुवार देर शाम वॉलीबॉल में पानेरियों की मादड़ी ने रुण्डेड़ा को और कबड्डी में मेनार ने रोहिड़ा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शुक्रवार को प्रतियोगिता में पूर्व प्रधान हुक्मीचंद सांगावत, विप्र फाउंडेशन महामंत्री मांगीलाल सिंगावत, अम्बालाल रूपावत, ओमप्रकाश रामावत, मांगीलाल लुणावत, विजयलाल एकलिंगदासोत, ओंकारलाल भलावत, दुर्गाशंकर दियावत, शांतिलाल रूपावत, विजयलाल दावोत, भूरालाल मन्द्रावत, दुर्गाशंकर रूपावत, मोहनलाल मेरावत, मांगीलाल मेरावत सहित अन्य बुजुर्गों द्वारा कबड्डी, वॉलीबॉल मैच देखने पहुँचे, सेमीफ़ाइनल के रोमांचक मुकाबले में मैदान पर ही डटे रहे और पूरा मैच देखा। वही भोजन, आवास सहित अन्य सारी व्यवस्थाओ को लेकर जायजा लिया और शारिरिक शिक्षकों से मैच के बारे में जानकारीया ली।

खेल का परिणाम : 

वॉलीबॉल

प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेल में पहला सेमीफ़ाइनल खरसान वर्सेज वाना B के बीच हुआ, जिसके कड़े मुकाबले में खरसान ने वाना B को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। वही दूसरा सेमीफ़ाइनल मुकाबला बाठेड़ा खुर्द और पानेरियों की मादड़ी के बीच हुआ, जिसमें बाठेड़ा खुर्द ने पानेरियों की मादड़ी को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। फ़ाइनल मैच देर शाम खरसान और बाठेड़ा खुर्द के बीच खेला गया। जिसमें बाठेड़ा खुर्द ने खरसान को हराकर विजेता बनी। बाठेड़ा खुर्द 3-0 से विजयी रही।

कबड्डी

कबड्डी में पहला सेमीफ़ाइनल मेनार और खरसान के बीच खेला गया, जिसमें अतिंम क्षणों तक कांटे की टक्कर का मुकाबला हुआ और अंत में मेनार ने खरसान पर जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई, वही दूसरे सेमीफ़ाइनल में सालेड़ा ने खेताखेड़ा को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। फ़ाइनल मैच देर शाम मेनार और सालेड़ा के बीच खेला गया। जिसमें मेनार ने सालेड़ा को हराकर विजेता का खिताब जीता। मेनार ने 19-10 से फ़ाइनल मैच जीता।

कबड्डी में हार्ड लाइन मैच (तीसरी पोजिशन) के लिए खरसान और खेताखेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें खरसान ने खेताखेड़ा को हराकर तीसरी पोजिशन प्राप्त हुआ।

वॉलीबॉल में हार्ड लाइन मैच (तीसरी पोजिशन) के लिए वाना और पानेरियों की मादड़ी के बीच हुआ, जिसमें पानेरियों की मादड़ी ने वाना को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!