संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की परिवेदना
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के लदानी ग्राम पंचायत भवन परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ में परंपरागत थाली, मादल, ढ़ोल बजाते हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। सजाये गये रथ को स्वागत कर परिसर में प्रवेश कराया गया। जिसमें लदानी सरपंच श्रीमती ओशभ कुंवर ने अपनी पंचायत के वार्ड पंचो, कर्मचारियों, ग्रामीणों की उपस्थिति में अतिथियों का तिलक लगा ,उपरणा ओढ़ा कर, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। जिसमे संभागीय आयुक्त उदयपुर, जिला कलेक्टर उदयपुर, उपखंड अधिकारी मावली, विकास अधिकारी ,मावली,नायब तहसीलदार सनवाड़,संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी, ग्राम विकास अधिकारी लदानी, चंद्र गुप्त सिंह चौहान, रोशन लाल सुथार, कृष्ण गोपाल पालीवाल, हिरा लाल जाट, कैलाश गाडरी, डूंगर सिंह डूलावत, ऊंकार लाल मीणा, चुन्नीलाल गाडरी,प्रकाश डांगी, माधव लाल गाडरी, गंगा राम अहीर , शंकर लाल जाट, विद्यालय स्टाफ़, पंचायत क्षेत्र के सभी विभागों के कर्मचारी, लदानी पंचायत क्षेत्र के नागरिक, युवा,जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाओं सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे । लदानी गाँव के चरनोट ( चरागाह भूमि) पर अतिक्रमण हटाने के लिए लदानी के युवाओं के साथ ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने कैंप समय में ही अतिक्रमण कर्ताओं के अवैध बिजली कनैक्शन को पृथक करवा दिया गया । लदानी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया।लदानी गाँव की महिला खिलाड़ियों को सम्मानित मंच द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शंकर लाल जाट ने किया।
