निजी बस संचालकों ने की हड़ताल,ग्रामीण हुए परेशान
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के उदयपुर फतहनगर मार्ग के मिनिबस ड्राइवरो द्वारा परिवहन मंत्री के नाम मावली उपखण्ड कार्यालय पर नायब तहसीलदार दया राम सुथार को ज्ञापन सौंपा।
जिसमे बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 में एक्सीडेंट में दोषी चालकों को 10 साल सजा का प्रावधान है तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 के हिट एंड रन कानून लगाया जिसको हटाने के सन्दर्भ में ड्राइवरों ने मावली चौराहे से एकत्रित होकर उपखण्ड कार्यालय पहुँच कर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा।
इधऱ दो दिन से निजी बसे बन्द होने से ग्रामीणों को आनेजाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान हिरा लाल जाट,कुंकाराम,नानु गुर्जर,शिव शंकर मीणा, महिपाल सिंह, हरलाल, राकेश,लक्षमण सिह, शोभा लाल,नाथुलाल, शिवराज सिंह, महेन्द्र सिंह,फतहसिह, नरेंद्र नाथ, हिम्मत सिंह,कमलेश मीणा,मोहन लाल जाट,हमेर सिंह,लादु सालवी, कालुसिंह,भरत सिंह,फुल सिंह,भवानी सिंह, राजेन्द्र सिंह,रवि आचार्य, भेरुलाल,विजेश दास, सुरेश,सुरेश मालक, गोपाल आदि ड्राइवरों मौजूद रहे।
