हिट एंड रन कानून का विरोध : हाइवे पर सन्नाटा रहा, कुछ रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन रोका, कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन

हिट एंड रन कानून के विरोध में आज उदयपुर में भी प्रदर्शन किया गया और गाड़ियों का संचालन बंद रहा। यहां हाइवे पर सन्नाटा छाया रहा। जिन रूट पर रोडवेज बसों को रोका गया उस रूट पर बाद में बसों का संचालन रोक दिया गया। कानून के विरोध में यहां कलेक्टरी पर प्रदर्शन भी किया गया।

उदयपुर जिले भर में ट्रक और ट्रेलर एसोसिएशन के साथ प्राइवेट बस ऑपरेटर्स भी हड़ताल पर रहे। सीटू यूनियन की और से कलेक्टरी पर प्रदर्शन किया। उदयपुर-मंगलवाड़, उदयपुर-अहमदाबाद और उदयपुर-राजसमंद हाइवे पर भी वाहनों का सन्नाटा था। कुछ रूट पर रोडवेज बसों का संचालन हुआ तो कुछ पर संचालन बाद में रोकना पड़ा क्योंकि रूट पर आंदोलन करने वालों ने गाड़ियां रोक दी।

केन्द्र सरकार के दुर्घटना कानून में संशोधन कर दुर्घटना में किसी की मृत्यु होने पर वाहन चालक की सजा को की अवधि बढ़ाने और जुर्माना राशि के विरोध में सोमवार को टूरिस्ट एंड ट्रेवल्स बस संचालक एकता यूनियन द्वारा जिला कलेक्ट्री के बाद प्रदर्शन किया गया और कानून में संशोधन करने की मांग की।

सीटू के जिला अध्यक्ष राजेश सिंघवी ने बताया कि देश भर के वाहन चालक अपनी जान को खतरे में डालकर रोजाना कई घंटे काम कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। और कोई भी ड्राइवर जान बूझकर दुर्घटना नही करता है।

उन्होंने कहा कि देशभर में 20 करोड़ से अधिक वाहन चालक हैं। जल्द अगर इस कानून में बदलाव नहीं किया गया तो देश भर के वाहन चालकों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!