सावधान.. उदयपुर ! गर्लफ्रेंड- ब्वॉयफ्रेंड बनाने के नाम पर Instagram और WhatsApp पर युवाओं से ठगी, पांच गिरफ्तार*

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने फर्जी डेटिंग ऐप से धोखाधड़ी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में उपयोग लिए मोबाइल और टेबलेट जब्त किए हैं। साथ ही आईपीसी धारा 454/23, 420 व 406 में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम और वाट्सऐप के माध्यम से लड़के-लड़कियों से दोस्ती करवाने व उनके साथ डेट करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते थे। मामले में आरोपी भानूप्रताप सिंह पिता विजयसिंह राजपूत निवासी आगरा, सत्यम सिंह पिता हरेन्द्र सिंह निवासी आगरा, राहुल व्यास पिता हरिलाल शर्मा निवासी करौली, अमुल अहिरवार पिता सुकुमा निवासी छतरपुर और मोहित पिता सुरेन्द्र सिंह निवसी आगरा को गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलीचा वीडीओ कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ युवक रहते हैं। जो अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से लड़के-लड़कियों में दोस्ती कराने के नाम झांसा देते हैं और इसके बाद लोगों से रुपए ऐंठकर धोखाधड़ी करते हैं। आरोपियों की तरफ से मोबाइल द्वारा सम्पर्क होने पर ग्राहक को पैसे भी मिलने की बात कही जाती थी। इसके लिए आरोपी पहले रजिस्ट्रेशन कराने की बात कहते और उसकी फीस के नाम पर ऑनलाइन पैसे भेजने को बोलते। जैसे ही बदमाशों के खाते में ग्राहक द्वारा पैसे भेजे जाते।

इसके बाद वे ग्राहक का नम्बर ब्लॉक कर देते। पुलिस को इस मामले में सूचना मिली तो पुलिस की टीम वीडीओ कॉलोनी में पहुंची और दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सभी आरोपी मौके पर मोबाइल पर चैटिंग करते हुए मिले।

पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल को चेक किया तो पता लगा कि इंस्टाग्राम के माध्यम से ये लोग डेटिंग का विज्ञापन दिखाते। फिर लोगों से व्हाटसऐप पर लड़की की फोटो दिखाकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर फीस के पैसे मांगते। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ये पता कर रही है कि अब तक कितने लोगों को ठगा जा चुका है और यह नेटवर्क कहां तक फैला है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!