कल्याणपुर  के रजोल में पहुंची विकास भारत संकल्प यात्रा 

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के गांधी मैदान परिसर में केन्द्र सरकार कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजन किया गया । शिविर में सकल्प यात्रा कलेण्डर का विमोचन किया गया । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ शंकरलाल बामनिया ने आमजन को यात्रा के तहत शिविर स्थल पर दी जा रही सेवाओं तथा विभागिया कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में आयुष्मान भारत के पात्र परिवारों के हाथो हाथ ई-के वाइसी हो रही थी वही कही परिवारों के पात्र होने पर भी नाम नही जोडा गया है विभागिया कर्मचारी ने बताया कि सर्व के आधार पर नाम जोडे गये है कही परिवार के नाम छुट गये है जिन्हें मायुस लौटना पड़ा। शिविर का अवलोकन पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने किया। शिविर में विकास अधिकार हीरालाल मेघवाल एसडीएम यतीन्द्र पोरवाल नायब तहसीलदार न्याज मोहम्मद सरपंच दुर्गा देवी संस्था प्रधान किशनलाल मीणा ग्राम विकास अधिकारी समरथ लाल मीणा थे । वही रजोल में तहसीलदार योगेश कुमार वैष्णव सरपंच अरुणा देवी मीणा के साथ विभागिया टम्म मौजूद थी ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!