अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, सभी जिलों में गठित की जायेगी कार्यकारिणी
जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष म.रणधीरसिंह भीण्डर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक जयपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें राजस्थान के प्रत्येक जिले कार्यकारिणी गठित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक प्रदेशाध्यक्ष म. रणधीर सिंह भीण्डर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासभा के विस्तार करने, संभाग अध्यक्ष बनाने व ज़िलों में कार्यकारिणी गठित करके महासभा का विस्तार करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने को लेकर भी निर्णय किये गये। बैठक में जयपुर संभाग अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पचार, भागीरथ सिंह हरसोलाव व धनंजय सिंह उपस्थित रहे। केन्द्र के प्रतिनिधि के रुप में योगेन्द्र सिंह निम्बोड़िया ने भाग लिया।
