बाठरडा खुर्द के खिलाड़ी ओम कमावत (मेनारिया) का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर हेतु राजस्थान टीम में चयन

क्षेत्र में खुशी का माहौल, खिलाड़ी एवं कोच का सम्मान , विद्यालय परिवार, वॉलीबॉल प्रेमियों एवं ग्रामवासियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं । 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । विद्यालय बाठरडा खुर्द के बाहरवी कक्षा के छात्र एवम उभरते वॉलीबॉल खिलाड़ी ओम कमावत (मेनारिया)का 67वी विद्यालयी राष्ट्रीय खेलकूद वॉलीबॉल प्रतियोगिता( 19 वर्ष आयु वर्ग ) के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है चयन की सूचना मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है वही खिलाड़ी एवं कोच का विद्यालय परिवार,वॉलीबॉल प्रेमियों एवं ग्रामवासियों ने सम्मान कर बधाई दी ।विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण कोटिया और विद्यालय स्टाफ ने छात्र खिलाड़ी का विद्यालय में स्वागत किया। शारीरिक शिक्षक एवम ओम के कोच गोविंद मेहता मेनारिया ने बताया कि प्रशिक्षण कैंप के शहीद हरिसिंह राउमावि हमीरवास , चुरू मे दिनाक 24 व25 दिसंबर को सर्वप्रथम खिलाड़ी की चयन ट्रायल आयोजित की जायेगी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 26 दिसम्बर से 1जनवरी 2024 तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। प्रशिक्षण के बाद अंतिम रूप से चयनित 12 खिलाड़ियों की राज्य टीम मेहसाना गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। उल्लेखनीय है कि इसी सत्र में 14 वर्ष आयु वर्ग वॉलीबॉल में भी गांव के इसी विद्यालय के शुभम जोशी का भी राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!