उदयपुर : हाईवे पर शाॅर्ट सर्किट से जली कार : दमकल ने मौके पर आकर आग बुझाई,उदयपुर से अहमदाबाद जा रहा था परिवार

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर आज शाम को एक कार में आग लग गई। दमकल ने जाकर आग बुझाई लेकिन कार जलकर खाक हो गई। कार में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शाम को फायर स्टेशन को सूचना मिली की अहमदाबाद हाईवे पर काया से पहले उदयपुर के स्वागत द्वार के पास एक कार में आग लग गई है। अशोक नगर फायर स्टेशन से सेक्टर 11 स्थित मीरा कला मंदिर के फायर स्टेशन को मौके पर दमकल भेजने को कहा।

करीब 4.35 बजे दमकल मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया। वैसे कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बताते है कि दमकल पहुंची उससे पहले एक ट्रक वाले और पास के होटल वाले ने भी कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

मौके पर पहुंचे फायरमैन अविनाश शर्मा ने बताया कि कार में शहर के स्वरूपसागर के पास मिशन कम्पाउंड के पास रहने वाले अमित लोयल सवार थे। अमित बाहर निकल गए लेकिन हल्के झुलस गए जिनको बाद में चिकित्सालय में ले गए। वे परिवार के सदस्यों को लेकर अहमदाबाद जा रहे थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!