आईस्टार्ट स्कूल एवं ग्रामीण संभागीय आउटरीच कार्यशाला का आयोजन

आईटी और संचार विभाग की प्रमुख पहल आईस्टार्ट राजस्थान ने राजकीय मीरा गर्ल्स महाविधालय, उदयपुर में आईस्टार्ट स्कूल और ग्रामीण कार्यक्रम के अन्तर्गत आईस्टार्ट स्कूल और ग्रामीण संभागीय आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं छात्राओं और सलाहकारों सहित 150 से अधिक भागीदारी उपस्थित थे। कार्यकर्म में राजकीय मीरा गर्ल्स प्रिंसिपल श्री अंजना गौतम और अजय चौधरी ने छात्राओ को स्व रोजगार को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं अवगत कराया की कैसे रोजमरां की समस्याओं का निराकरण ढूंढते हुए एक इडिया का निर्माण किया जा सकता हैं एवं उससे एक सफल उद्यम सर्जीत किया जा सकता है, जिससे की समाज में नए रोजगार एवं आय के नए स्त्रोत का भी सृजन किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान मनोज बिश्नोई, उपनिदेशक (ए.सी. पी., आई स्टार्ट) उदयपुर, स्टार्टअप मेंटर सलाहकार श्री सौरभ वैष्णव और संदीप शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में संचालित आईस्टार्ट इंक्यूबेशन सेंटर के बारे में जानकारी सांझा की गईं एवं गौरव त्रिवेदी एवं समीर खान ने आई स्टार्टअप स्कूल एवं रूरल प्रोग्राम एवं डूआईटीसी डिपार्टमेंट द्वारा संचालित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम और टिंकरली लैब की विस्तृत जानकारी छात्राओ को प्रदान की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!