बिजली विभाग की लापरवाही से गई किसान की जान, झूलते तारो से करंट लगने से हुई मौत, बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

आसपुर,प्रवीण कुमार कोठारी । डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस के अनुसार बड़ोदा गाँव निवासी 35 वर्षीय किसान प्रेमजी पुत्र धुलजी पाटीदार आज अपने खेतो में काम कर रहा था । इस दौरान खेतो में झूलते तारो की चपेट में आने से प्रेमजी पाटीदार को करंट लग गया । जिससे वह अचेत हो गया । परिजन उसे लेकर बड़ोदा अस्पताल पहुंचे जहा से उसे आसपुर के लिए रेफर कर दिया । इधर आसपुर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । वही किसान प्रेमजी की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाया है । ग्रामीणों ने बताया की कई बार झूलते तारो की शिकायत विभाग को की गई थी लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग ने झूलते तारो को ठीक नही किया । सुचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया । वही परिजन व ग्रामीण बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया व विद्युत विभाग के अईयन व जईयन व लाईन मेन को मौके पर बुलाने की मांग पर अंडे हुएं कब । इधर किसान प्रेमजी की मौत के बाद उसके दो बच्चो के सिर से पिता का साया उठ गया है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!