मावली विधानसभा में भाजपा का जनसंपर्क जोरो पर
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा में मावली मण्डल में भाजपा की जनसंपर्क रैली में उमड़ा जनसैलाब। नागरिकों ने जगह जगह किया भव्य स्वागत।भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। जनसंपर्क कार्यक्रमों में चायला खेड़ा , दूदालिया , लदाना , पिपलिया ,धनेरिया , फलीचड़ा खेड़ी , कुचौली , मरतडी , मोरड़ी , स्वरूपपुरा , सवानिया , बीड़घास फतेहपुरा ,माल का खेड़ा ,लदानी बिशनपुरा , वाड़ी में जनसम्पर्क रहा।
इसमें भाजपा मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल ,जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आसोलिया ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहनलाल जाट,मण्डल महामंत्री प्रमोद सामोता,केशव छाजेड़,सुंदर पूरी, गोपाल पालीवाल और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
