वल्लभनगर में अब लोगों ने बदलाव का मानस बना दिया है,महलों व परिवारवाद की राजनीति से मुक्त होना चाहती है जनता : डांगी

रावत युवा शक्ति द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में गरजे उदयलाल डांगी

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार इन दिनों चरम पर है। भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी ने रावत समाज के दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। गोमती तट, लूणदा में स्थित कैरेश्वर महादेव के प्रांगण में आयोजित रावत युवा शक्ति द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में रावत समाज के लोग उपस्थित थे। सभा को कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया व भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े जन सैलाब व अपार स्नेह से डांगी की आंखे भर आईं। स्नेह मिलन समारोह में वल्लभनगर 72 पंचायतों के रावत समाज के भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उदयलाल डांगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि में आपका आभारी हूं जो आपने मुझे इतना स्नेह व प्रेम दिया। रावत समाज के द्वारा दिया गया सम्मान सदैव सिर पर रहेगा ।यह आपका स्नेह है जिसको कोई भी कभी भी नही भुला सकता है।

 

डांगी ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला :- सभा को संबोधित करते हुए डांगी ने कहा कि वल्लभनगर में विरासत की या परिवारवाद की राजनीति चल रही है । यही कारण है कि परिवारवाद के कारण आज वल्लभनगर विकास को रफ्तार नही पकड़ पाया है। आज धरियावद, मावली समेत कई विधानसभा देख लो और उसकी तुलना वल्लभनगर से करो तो वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र 20 साल पीछे पिछड़ गया है।यहां एक ही परिवार ने विकास की राह रोकी है। अब जनता समझ गई है और बदलाव चाहती है कारण की ढाई साल में जनता ने जो झेला है वो कभी नही झेला है।

वल्लभनगर की जनता ने ठान लिया है कि इस बार बदलाव करना ही है।यहां की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए आप भाजपा को चुने। मैं वादा करता हूं आपसे वल्लभनगर की व्यवस्थाओं को सुधारने का पहला लक्ष्य लेकर चलेंगे।जिंसमे आप सभी का मार्गदर्शन व सहयोग की जरूरत होगी ।

 

जनता सेना को भी लिया आड़े हाथ :- सभा में लोगों ने कई बार गगन भेदी नारों से माहौल भाजपामयी बना दिया। डांगी ने जनता सेना को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हमने आपको पहले परिवारवाद को राजनीति के बारे में बताया अब आप को महलों की राजनीति के बारे में बताता हूं। महलों की राजनीति करने वालों को भी वल्लभनगर की जनता इस बार वोट नही चोट देगी।कहा कि महलों की राजनीति व वल्लभनगर की राजनिति सदैव चलती रहे इसलिये पंचायत समिति चुनाव में प्रधान बनाने के लिए जनता सेना संरक्षक ने अपने बेटे को मैदान में उतारा लेकिन जनता महलों की राजनिति को नकार चुकी थी और बेटे को भारी मतों से हरा दिया। इस बार फिर महलों से राजनीति चल रही है और महारानी सा को मैदान में उतारा है । अब जनता समझ गई है।

इस बार वल्लभनगर में कमल खिलते ही पांच विधायक हारेंगे :- सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता सेना व कांग्रेस से वल्लभनगर में राज करने के लिए पांच विधायक काबिज होने के लिए कतार में है। आपका एक वोट कमल पर पड़ा और भाजपा यहां से विजयी हुई तो पांच विधायकों के मंसूबे पर पानी फिर जायेगा। अब फैसला आपको करना है कि परिवारवाद की व महलों की राजनिति से कैसे मुक्त होना है।

 

कई मुद्दों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि वल्लभनगर की 36 कौम भाजपा का विधायक होगी । आपका प्रधान होगा,विधायक आपका होगा इसीलिए भाजपा का एक बार कमल खिलाकर देखें ।में आपको विश्वास दिलाता हूं कि वल्लभनगर में औधोगिक विकास होगा ,यहां कृषि बाहुल्य क्षेत्र में उन्नत खेती होगी।2026में परिसीमन होने जा रही है यदि आपका विधायक होगा तो आपकी हर बात को रखेगा । इसीलिए अब आपको वल्लभनगर में कमल खिलाकर आपके क्षेत्र के विकास को चुने।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!