मेवाड़ में RLP का हुआ पुर्नजन्म,कपासन पहुंचे चंद्रशेखर और हनुमान बेनीवान प्रदेश में सरकार बनाने का किया दावा, बीजेपी और कांग्रेस को घेरा
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । साल 2021 में वल्लभनगर विधानसभा उप चुनाव में आर एल पी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे उदयलाल डांगी के वापस भाजपा में जाने से लगा कि मेवाड़ से आर एल पी की जड़े बिलकुल सूख गई है। लेकिन यह कयास एकदम गलत लगता हैं। क्योंकि मावली और कपासन सीट पर आर एल पी के उम्मीदवार मैदान है। जिनको भी अन्य दल हंसी में ले रहे थे। लेकिन, शनिवार को कपासन के निकट आली शनि महाराज में हनुमान बेनीवाल की जनसभा में उमड़ी हजारों की भीड़ ने बता दिया कि अब मेवाड़ से आर एल पी को वापस नागौर भेजना किसी सपने के समान होगा!
दर असल शनिवार को आर एल पी संयोजक हनुमान बेनीवाल अपने उम्मीदवार के समर्थन में वहां सभा करने आए! जहां करीब दस हजार लोगों को भीड़ थी। जबकि बेनीवाल सभा के निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे थे।
कपासन पहुंचे चंद्रशेखर और हनुमान बेनीवान प्रदेश में सरकार बनाने का किया दावा, बीजेपी और कांग्रेस को घेरा
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियो की रैलियां जारी हैं। इसी कड़ी में कपासन के श्री शनिमहाराज आली में आरएलपी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल और एएसपी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद ने जन सभा को संबोधित किया। दोनो ने आरएलपी से कपासन के प्रत्याशी आनंदी राम खटीक के पक्ष में मत दान की अपील करजनसभा को संबोधित किया।
आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस के दिन लद गए हैं। अब आने वाला समय हमारे गठबंधन का है। आने वाली सरकार हमारी गठबंधन से ही बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कुशासन चल रहा था और भाजपा सो रही थी। मैने और चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से सीधा मुकाबला किया। हमारे गठबंधन की सरकार बनते ही आपकी सभी समस्याएं हल हो जाएगी। प्रदेश में सुशासन और भय मुक्त शासन होगा ।
एएसपी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद ने कहा की उनकी ओर आरएलपी का गठबंधन जनता को भाजपा और कांग्रेस से मुक्त करने के लिए बना हैं।
