विधानसभा क्षेत्र सलूम्बर मे 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में,उदयपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों के लिए कुल 73 उम्मीदवार चुनाव मैदान में,चुनाव चिन्ह आवंटित

सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । विधानसभा आम चुनाव-2023 की नामांकन प्रक्रिया गुरूवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने तथा चुनाव चिन्ह आवंटित करने के साथ पूर्ण हुई।इसके साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर उदयपुर जिले की तस्वीर भी साफ हो गई।अंतिम दिन 10 और उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए।वहीं बुधवार को भी दो उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए थे।अब उदयपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों के लिए कुल 73 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
वही विधानसभा क्षेत्र सलूम्बर मे भारतीय जनता पार्टी से अमृतलाल मीणा पुत्र गोमाजी मीणा, बहुजन समाज पार्टी से कन्हैयालाल मीणा पुत्र गांगा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रघुवीरसिंह मीणा पुत्र देवेंद्र, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से कालुराम मीणा पुत्र ज्योताजी मीणा, भारत आदिवासी पार्टी से जितेशकुमार मीणा पुत्र रमेशचंद्र मीणा, भारतीय ट्राईबल पार्टी से प्रकाश मीणा पुत्र बदाजी मीणा, निर्दलीय गोविन्द कलासुआ पुत्र काना, दुर्गाप्रसाद मीणा पुत्र कालूसिंह, सेवाराम पुत्र शंकरलाल एवं हरजीलाल पुत्र भीमा चुनाव मैदान में हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!