धनतेरस से पांच दिवसीय दीपोत्सव की हुई शुरुआत, बाजारो में खरीदारी करने वालों की पूरे दिन रही रेलमपेल

युवतियों ने घर के आंगन में पीली मिट्टी से लिपकर माँ लक्ष्मीजी का वास कराया

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया |  पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर में बाजार, चौराये सज गए है, मुख्य चौराहो से लेकर जगह-जगह पर दुकानों के बाहर व्यापारियों ने आकर्षक स्वागत द्वार सजाए है। दुपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग का कार्य भी किया जा रहा है, धनतेरस के साथ ही दीपावली त्योहार का श्रीगणेश हो चुका है। बाजारों में धनतेरस पर धन वर्षा हुई और इसके लिए वल्लभनगर बाजार में खरीदारी करने वालों की पूरे दिन रेलमपेल रही। जगह-जगह मिठाईयों की दुकानें सजी है, जहाँ मिठाई लेने की भारी भीड़ पड़ रही है। बांसडा ,मेनार, खरसान, रुण्डेड़ा, भटेवर, नवानिया, विजयपुरा, धमानिया सहित अन्य गांवो में कई वाहनो की खरीदारी कर लाए।
इधर, धनतेरस पर्व पर शुक्रवार सुबह महिलाएं भगवान कुबेर और लक्ष्मी के रूप में पीली मिट्टी घर लेकर आई। इसे माँ लक्ष्मी के रूप में घर लाया गया। घर ओर पूजा के स्थान पर इसे लिप कर लक्ष्मी का वास कराया गया। मेनार में घर के आंगन में युवतियां हर्षिता, भगवती दियावत द्वारा पीली मिट्टी से लिपकर माँ लक्ष्मीजी का वास कराया। कहते हैं कि जितनी अधिक मिट्टी लाते है उतनी ही घर में संपन्नता का वास होना माना जाता हैं। मेनार में नेशनल हाईवे 48 के समीप पीली मिट्टी की एक छोटी खदान है। जहां से महिलाएं पूजा अर्चना कर पीली मिट्टी लाई। वही त्योहारी सीजन के साथ विधानसभा चुनाव होने की वजह से ग्रामीण अभी तक क्षेत्रों में जुटे हुए है तथा अभी रबी की फसलों की बुवाई, निराई गुड़ाई का भी समय चल रहा है, जिससे अब एक-दो दिनों में बाजारों में दीपावली की खरीदारी में ओर भी तेजी आएगी। व्यवसायियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर भी ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट भी प्रदान की जा रही है। रेडिमेड कपड़ों तथा जूतों की दुकानों में भीड़ है। वही निर्वाचन अधिकारी वल्लभनगर हुकम कुंवर के निर्देश पर व्यापारियों ने जगह-जगह अपनी दुकानों के आगे ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के पोस्टर, बैनर लगाए गए तथा म्हारो केणो है, वोट देणो है के स्लोगन लगा रखे है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!