वल्लभनगर विधानसभा में भाजपा के प्रचंड जीत के लिए उदय लाल डांगी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की प्रचंड जीत के लिए वल्लभनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी ने कुराबड़ पंचायत समिति के सुरों का गुड़ा, गुडली, बोरी, बम्बोरा सोमाखेड़ा, फिला, कोट वल्लभ, रोड़दा,खेड़ी,वली लालपुरा एवं कई गांव का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।लोगों से जनसंपर्क के दौरान डांगी ने क्षेत्र की जन समस्याओं को नजदीक से जानने का कार्य किया। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में भारी तादाद में जनसमूह उमड़ पड़ा। सैंकड़ों की तदाद में बुजुर्गों, महिलाओं एवं देवतुल्य जनता ने भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद दिया मौके पर उनके साथ विधानसभा प्रभारी करण सिंह जी राव, कुराबड़ मंडल अध्यक्ष गंगा राम जी डांगी विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि,भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता अन्य लोग उपस्थित रहें।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!