कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । स्थानीय शक्तावत फॉर्म हॉउस पर शुक्रवार को कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव व राजस्थान सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस के सभी मंड़ल अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओ को मेरा बूथ सबसे मजबुत का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओ को बूथ मैनजमेंट करने का फॉर्मूला दिया एवं ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं को कांग्रेस से जोड़ने का गुरुमंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें सरकार की 7 गारंटियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुचाना है। सहप्रभारी राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की विधायक प्रीति शक्तावत के काम की प्रदेश के नेता भी तारीफ करते है। जितना विकास उन्होंने इन 18 महीनों में कराया है शायद ही किसी और विधायक ने कराया हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। इसमें वल्लभनगर विधानसभा का भी योगदान होना चाहिये। आगे यहां से प्रीति शक्तावत को जिताओ आगे मंत्री बनाने का काम हम देखेंगे। विधायक व कांग्रेस उम्मीदवार प्रीति शक्तावत ने इस दौरान सहप्रभारी को वल्लभनगर विधानसभा में सक्रीय कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष, एस सी, एसटी, ओबीसी प्रकोष्ठ एवं अन्य संगठनों एवं उनकी कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास पांच हज़ार कार्यकर्ताओ की टीम है। लोग कहते है कि पिछली बार तो सरकार चुनाव लड़ी थी मैं कहती हूं इस बार कांग्रेस का हर कार्यकर्ता यह चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने मुख्य विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार सबसे पहले कांग्रेस में थे, फिर भाजपा में आये, फिर जनता सेना में गए, फिर भाजपा में आये, फिर आर एलपी में गए अब फिर एक बार भाजपा में आकर चुनाव लड़ रहे है। इस दौरान शक्तावत ने विधानासभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो 3 कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर, उपजिला अस्पताल, विभिन्न सड़को, पेयजल हेतु नई पाइप लाइन आदि की जानकारी देते हुए कहा की राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें ओपीएस लागू करना, मुफ्त बिजली, शिक्षा, 500 रु में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फ़ूड पेकेट आदि के बारे में बताते हुए कांग्रेस की 7 गारंटियों के बारे में बताया और कहा कि सरकार अब महिलाओं को 10 हज़ार रु सालाना देंगी जिससे माताओ को संबल मिलेगा एवं राजस्थान में अब हर परिवार को 500 रु में गैस सिलेंडर मिलेगा। इस दौरान देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, भीम सिंह चुंडावत, हनुमंत सिंह बोहेड़ा, भींडर नगर अध्यक्ष सुंदर लाल लिखमावत, ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, सूरजमल मेनारिया, पार्षद लता चौबीसा, कानोड़ नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व प्रधान चमन शेखर सुथार, युवा अध्यक्ष गोपाल जाट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान, वल्लभनगर नगर अध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
