जेएसजी प्लेटिनम का भक्ति रास व तपस्वी सम्मान समारोह

उदयपुर । जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि ग्रुप का दो दिवसीय भक्ति रास एवं तपस्वी सम्मान समारोह कार्यक्रम 21 व 22 अक्टूबर को हिमालय ग्रीन्स गार्डन एंड रिसॉर्ट पर रखा गया। कार्यक्रम में प्रतिदिन 200 से अधिक ग्रुप सदस्यों ने पारंपरिक गरबा वेशभूषा में माँ की भक्ति आराधना के साथ पारिवारिक माहौल में भक्ति रास का पूरे जोश वह उत्साह के साथ भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में पर्युषण पर्व के दौरान ग्रुप के 9 सदस्यों द्वारा तप आराधना की गई उनका ग्रुप द्वारा बहुमान किया गया ।

ग्रुप अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया की कार्यक्रम में दोनो दिन सूर्यास्त पूर्व भोजन के बाद रात्रि 7:30 बजे दीप प्रज्वलन एवम आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में तपस्वियों में हेमंत सिसोदिया, टीना सिसोदिया, मनीष तलेसरा, सुनीता जैन को 3 उपवास, सोनल कोठारी, ध्रुविका जैन को 5 उपवास, मनीष जैन, हिरल वाणावत को 10 उपवास, मनीष जैन के माताश्री श्रीमति नयना जैन द्वारा 16 उपवास की तप आराधना के उपलक्ष्य में तपस्वियों को सम्मान पत्र, उपरणा, माला एवम श्रीफल भेंट कर बहुमान किया गया तथा साथ ही ग्रुप में 3 नए दंपति सदस्यों के जुड़ने पर उनका ग्रुप पिन व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया ।

ग्रुप सचिव सुमित खाब्या ने बताया की

दोनों दिन पुरस्कारों में विभिन्न कैटिगरीज में बच्चो में 0 से 5 वर्ष, 6 से 10 वर्ष व 11 से 20 वर्ष तक, महिला वर्ग, पुरुष वर्ग एवं कपल कैटेगरी में पुरस्कार वितरण किए गए। जिसमे दोनों दिन के निर्णायक के रूप में ग्रुप के सदस्य मनोज शाह एवं तारा शाह, कपिल जैन एवं पुनीत जैन द्वारा भूमिका अदा की गई । निर्णायक ने बताया कि बच्चो में रिद्धि, तीर्थ, एकांश, ध्रुविका, विभांशि, हित, सार्थक को महिला कैटेगरी में ममता जैन, मीनाक्षी जैन पुरुष कैटेगरी में राकेश सिंघवी, गौरव शाह व कपल कैटेगरी में मनीष व कल्पा जैन तथा नितिन व सोनल कोठारी विजेता रहे। दोनो दिन लक्की ड्रा द्वारा निमित समय पर आने वाले ग्रुप दंपति सदस्य को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संथापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत, अध्यक्ष विपिन जैन निवर्तमान अध्यक्ष आशीष रत्नावत, पूर्व अध्यक्ष प्रितेश जैन, मुकेश चपलोत, उपाध्यक्ष तनुजय किकावत, सचिव सुमित खाब्या, सह सचिव लोकेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, पीआरओ एडमिन हेमेंद्र जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स हेमन्त सिसोदिया, कार्यकारिणी सदस्यों सहित सभी सम्मानीय सदस्यों की उपस्तिथि रही ।

कार्यक्रम का संचालन प्रितेश जैन द्वारा व आभार सुमित खाब्या द्वारा दिया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!