राजसमंद में भाजपा से दीप्ति माहेश्वरी को टिकट देने का विरोध,आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने कार्यालय के अंदर जमकर की तोड़फोड़, टायर जलाया

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा की दूसरी लिस्ट में घोषित 83 उम्मीदवारों के लेकर संभाग में कई जगह असंतोष के स्वर सुनाई दे रहे है उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ के बाद राजसमंद में भी वर्तमान विधायक दीप्ति माहेश्वरी की टिकट को लेकर आक्रोश दिखाई पड़ रहा है। राजसमंद भाजपा के आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पहुँच कर भाजपा कार्यालय के बाहर टायर जलाकर और भाजपा कार्यालय के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। आक्रोशित कार्यकर्ता सांसद दिया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जिलाध्यक्ष बारहट, दिप्ती माहेश्वरी के मुर्दाबाद के नारे लगा रहे, इन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष को अपने अपने इस्तीफे.सौंप कर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर ताला लगा दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने 30 तारीख तक अल्टीमेट दिया है की यदि टिकट नहीं बदला गया तो पार्टी को नुक्सान उठाना पड़ेगा भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यालय में तोड़फोड़ के वीडियो भी वायरल हो रहे है।  इधर, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के हवाले से बताया गया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद विधानसभा क्षेत्र में सभी जगह जनता और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह झलक रहा है। विधायक दीप्ति का आज राज्यावास, जावद, केलवा, खण्डेल, लापस्या, गणेशपुरा जीतावास, कुरज, गोगाथला, पेमाखेड़ा, मेघाखेड़ा पीपली अहिरान, लालपुर आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया और उत्साह के साथ नारे लगाए। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भैरुजी मंदिर जावद, अम्बामाता मंदिर केलवा, खजुरिया श्याम, आकड़िया भैरूजी, समेलिया महादेव, चावण्डा माता मंदिर गोगाथला में देव दर्शन कर आर्शीवाद लिया। कुरज में रामद्वारा में संत प्रवर के दर्शन किए। विधायक दीप्ति के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं नें भी देव दर्शन किए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!