करणी सेना ने युवा कार्यकर्ताओं की ली बैठक,क्षत्रिय समाज की मांगों की अनदेखी नेताओ को चुनाव में पड़ेगी भारी 

मावली,ओमप्रकाश सोनी । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के निर्देशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार एवं संभाग अध्यक्ष लाल सिंह झाला के निर्देशन में युवा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने मावली प्रताप वाटिका में मावली तहसील के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए ली गई, बैठक में कई मुद्दों पर बात हुई जैसे कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों राजपूतों को नजर अंदाज कर रही है उसे पर भी चर्चा हुई वर्तमान में चुनाव नजदीक है और दोनों पार्टियों ने अपनी-अपनी सूची जारी की है जिसमें बिल्कुल ही राजपूत युवाओं को और बड़े बुजुर्गों को नजर अंदाज किया गया है उस पर भी कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रकट किया सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों पार्टियों को चेतावनी देते हुए कहा की चुनाव में दोनों पार्टियों को सबक सिखाने का निर्णय लिया और हमारी मांग थी कि दोनों पार्टियों 35-35 टिकट राजपूत युवाओं को दे परंतु दोनों पार्टियों ने राजपूत को निरंतर नीचा दिखाने का काम कर रही है। इसको देखते हुए जो वर्तमान में चुनाव है उसमें इन दोनों पार्टियों को सबक सिखाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान संरक्षक भगवत सिंह महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान, अध्यक्ष पर्वत सिंह नगर पालिका अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह कपासन विधानसभा अध्यक्ष, दिलीप सिंह मावली युवा तहसील अध्यक्ष, राहुल सिंह जिला संगठन मंत्री, गजराज सिंह युवा जिला उपाध्यक्ष, परमवीर सिंह जिला सरक्षक, करण सिंह जिला संगठन मंत्री, हिम्मत सिंह जिला सचिव, गोविंद सिंह जिला संयुक्त सचिव, विश्वेंद्र सिंह मावली महामंत्री ,आलोक सिंह मावली नगर पालिका अध्यक्ष, भोम सिंह, भेरू सिंह , महेंद्र सिंह, जीवन सिंह , मानखंड गोविंद सिंह कुराबड तहसील अध्यक्ष, जसवंत सिंह , भूपेंद्र सिंह, शैतान सिंह, विपुल सिंह, सुजल सिंह, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, दरियावर सिंह, लक्ष्यराज सिंह, शैलेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, प्रकाश जाट, नानूराम, हरीश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!