मावली : शनिधाम पर रामचरितमानस पाठ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के शनिधाम पर शक्ति की उपासना नवरात्रि के अवसर पर रामादल परिवार एवम शनिधाम मन्दिर मंडल, के संयुक्त तत्त्वावधान में चल रहे रामचरितमानस के नह्वानपरायण आयोजन के सातवें दिवस शनिवार को भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

प्रतिदिन 12 बजे से 4 बजे तक चल रहे इस कार्यक्रम में पाठ के मध्य भक्तों द्वारा फलाहार की व्यवस्था भी की गई ।

सातवें दिन शनिवार को नारायणी सखी समूह मावली गाँव,नीलकंठ महादेव महिला मंडल मावली की महिलाओं के अतिरिक्त ओम प्रकाश गुर्जर,महेश शर्मा,ललित गुर्जर,प्रेमसुख भट्ट,राजेन्द्र भट्ट, गोपाल त्रिपाठी,राघव गुर्जर,ख्यालीलाल शर्मा,संजय भट्ट आदि भक्तों पाठ में भाग लिया ।

आगामी सोमवार दिनांक 23 अक्टूबर 2023 को पाठ प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होगा। एवम पाठ विश्राम के पश्चात 12.15 बजे गायत्री शक्तिपीठ से पधारे हुए आचार्य द्वारा हवन करवाया जाएगा। जिसमें रामचरितमानस,शनिदेव,

महामृत्युञ्जय ,गायत्री माता,दुर्गा माता,लक्ष्मी माता की आहुतियां दी जाएगी ।पूर्णाहूति के पश्चात देव विसर्जन एवम प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा ।

शनिधाम मन्दिर मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ने समस्त ग्रामवासियों से प्रतिदिन पाठ एवम सोमवार को होने वाले हवन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले कर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया हैं ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!