नवरात्रि महोत्सव 2023 : मेनार, खरसान, रुण्डेड़ा से 31 पैदल यात्रियों का जत्था हुआ रवाना, आज रविवार नवरात्रि घट स्थापना बाद करेंगे माँ आवरी माताजी के दर्शन
पैदल यात्रियों ने 55 किमी. यात्रा साढ़े ग्यारह घंटे में की पूर्ण, पिछले 23 वर्षों से यह दल पैदल पहुँच रहा है माता के दरबार में
बासडा,कन्हेयालाल मेनारिया । शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर चित्तौड़गढ़ की प्रसिद्ध शक्तिपीठ आसावरा स्थित माँ आवरी माता दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु विप्र फाउंडेशन वल्लभनगर तहसील मीडिया प्रभारी एडवोकेट सुरेश चंद्र मेनारिया के नेतृत्व में 31 श्रद्धालुओं का जत्था मेनार व खरसान अंबामाताजी व कल्याण गातोड़ श्याम मंदिर दर्शन, पूजा अर्चना कर पैदल रवाना हुआ, जिसे विप्र तहसील अध्यक्ष हुक्मीचंद सांगावत, जिला महासचिव प्रेमशंकर रामावत, तहसील महामंत्री मांगीलाल सिंगावत, डालचंद नागदा, जिला संरक्षक किशन मेनारिया ने तिलक, उपरणा से स्वागत कर रवाना किया। इस जत्थे में खरसान, मेनार, रुण्डेड़ा, भटेवर, वाना के श्रद्धालु शामिल हैं। यह जत्था शनिवार शाम 6 बजे रवाना हुआ, जो वाना, कीर की चौकी, मंगलवाड़, मोरवन, चिकारड़ा, आकोला गढ़ होते हुए आज रविवार सुबह 5.30 बजे आवरी माताजी पहुँचा, जहाँ नवरात्रि घट स्थापना के बाद माँ आवरी माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दल का रास्ते में श्री अम्बे फिलिंग स्टेशन, वाना ग्रामीणों, विप्र परिवार द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।
विफा तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, देहात जिला महासचिव प्रेमशंकर रामावत ने बताया कि यह यात्रा विगत 23 वर्षों पुर्व शुरू की गई थी, जो निरंतर जारी है। इस पैदल यात्रा में हर साल नए पैदल यात्री जुड़ते रहते है और इस बार दल में 31 पैदल यात्री शामिल हैं। कहते हैं कि टूटी-फूटी सड़क और कंकड़ से भरे पाथ, वे कठिन डगर और ऐसे में पांवों में पड़े छाले भी माता के श्रद्धालुओं के हौसलों को पस्त नहीं कर पाते। कोई मन में संतान की उम्मीद लिए तो कोई सरकारी नौकरी की आस, तो कोई बीमारी से मुक्ति पाने पर पैदल या दंडवत करते हुए कोसो दूर माँ के दरबार में दस्तक देने पहुंच रहा है। विफा जिला संरक्षक किशन रणछोड़ ने बताया कि आवरी माता के दर्शन के लिए 12 अक्टूबर से ही पैदल यात्रियों के दल नेशनल हाईवे 48 पर जाते हुए दिखाई दे है, जो निस्वार्थ भाव से माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं।
55 किमी. यात्रा साढ़े ग्यारह घंटे में की पूर्ण
एडवोकेट भगवानलाल मेनारिया ने बताया कि खरसान से करीब 65 एवं मेनार से 55 किमी. की यह पैदल यात्रा साढ़े ग्यारह घंटों में पूर्ण होती है। दल आवरी माता के दरबार में पहुँचने पर तालाब में स्नान के बाद माता के दर्शन लाभ प्राप्त कर आवरी माता में शारदीय नवरात्रि के घट स्थापना के विशेष आयोजन में शामिल होंगे। इस पैदल यात्रा में खरसान से खरसान श्री कल्याण गातोड़ श्याम गादीपति एडवोकेट भगवानलाल मेनारिया, लक्ष्मण मेनारिया, तुलसी मेनारिया, अभिषेक मेनारिया, तहसील मीडिया प्रभारी एडवोकेट सुरेशचंद्र मेनारिया, कमलेश मेनारिया, पुष्कर पुंडरोत, शिबू मेनारिया, नर्बदाशंकर मेनारिया, खेमराज दावोत, खुबिलाल रामावत, भरत जणवा, शंभूलाल रामावत, ओम मेरावत सहित अन्य यात्री शामिल थे।
