लिफ्टिंग मशीन से सैंकड़ों पशु धन की हो रही सेवा

बासडा,कन्हैयालाल मेनारिया । श्री नागेश्वर पाश्वनाथ बासडा मे बीमार असहाय गोवंश की सेवा में संलग्न प्राणी मित्र श्याम चौबीसा जिला पशु कल्याण प्रति निधि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार की सेवा भक्ति ने पशु लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवा कर क्षेत्र के सैकड़ो पशुधन को लाभ दिलाया जा रहा है।

चौबीसा ने बताया कि श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला बांसड़ा में हर समय उपलब्ध है। जो पशु ज्ञाबिन होता है जिससे उसके शरीर में भारीपन आने से पशुधन अपनी बैठक ले लेता है ।जिससे पशुपालकों को उठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस समस्या का निजात दिलाने के लिए गौशाला में तीन लिफ्ट मशीन की व्यवस्था कर रखी है जिससे वल्लभनगर व भिंडर तहसील क्षेत्र के कई गांव में सैकड़ो पशुपालकों को उपलब्ध कराकर पशु धन को जीवन प्रदान करवाया जा रहा है। ये तीन भी कम पड़ रही है।दान दाताओं के सहयोग से कुछ और बनाने की इच्छा है। गौ वंश की सेवा गौशाला में हो या अपने घर पर उद्देश्य यही की सर्वत्र पशु धन की सेवा हो।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!