67 राज्य स्तरीय स्कूली अंडर 14 बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता
ऋषभदेव,शुभम जैन । ऋषभदेव में विवेकानंद केंद्र विद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही शिक्षा विभागीय राजस्थान की 67वी राज्य स्तरीय स्कूली अंडर 14 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में निर्धारित आठ चक्र में से बुधवार मध्यान्ह तक चार चक्र संपन्न हो चुके हैं। आयोजक विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के संचालन हेतु नियुक्त चीफ आर्बिटर नरेंद्र श्रीमाली ने बताया कि चतुर्थ राउंड के पश्चात बालक वर्ग में कुल 10 खिलाड़ियों ने चार-चार अंक प्राप्त कर लिए हैं जिसमें जयपुर के रुद्र दमन मेड़तिया, सिद्धांत चतुर्वेदी एवं भव्य गुप्ता, बूंदी के अभिषेक कुमार मेघवाल, भीलवाड़ा के अक्षत कुमार लखारा एवं अलौकिक माहेश्वरी, उदयपुर के अनिरुद्ध साहू, अजमेर के आदित्य वासवानी, उदयपुर के जैनिल परमार तथा मितांश साहू शामिल हैं। प्रतियोगिता में 48 जिलों के कुल 227 बालक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार बालिका वर्ग में चार राउंड के पश्चात कुल 11 बालिकाओं ने अविजीत रहते हुए चार में से चार अंक प्राप्त कर लिए हैं, जिसमें ब्यावर की निष्ठा मानसिंह, जयपुर की श्रेया पोद्दार एवं श्रेष्ठ जैन, चितौड़गढ़ की हिमाद्री पालीवाल, बांसवाड़ा की साक्षी पाटीदार, उदयपुर की अद्विका सूर्यपूरिया, भीलवाड़ा की जिज्ञासा वैष्णव, कोटपूतली की शिवानी नायक, जोधपुर की श्रेष्ठा मकवाना, अलवर की चंचल राजोरा तथा भीलवाड़ा की नंदिनी पुरोहित शामिल है। बालिका वर्ग में कुल 48 जिलों की 224 बालिकाएं भाग ले रहे हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश चन्द्र जैन ने बताया की प्रतियोगिता में कुल 22 फीडे रेटेड प्रतियोगी भाग ले रहे हैं जिसमें बालक वर्ग में 17 तथा बालिका वर्ग में 5 खिलाड़ी शामिल है। प्रतियोगिता के दौरान मिल प्रबंधन से के. बी. खटोड़, एम. एस. मणिलाल एवं अनिल दलावत तथा शिक्षा विभाग से अतिरिक्त ज़िला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रभांजना गोगाना ने अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
