मतदान प्रतिशत बढाने हेतु स्वीप गतिविधि के तहत ऋषभदेव नगर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
ऋषभदेव,शुभम जैन । जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) उदयपुर के निर्देंशों की अनुपालना मे स्वीप प्रकोष्ठ उदयपुर के निर्देषानुसार विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत् विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 151 खेरवाडा के ब्लॉक ऋषभदेव में मतदान प्रतिषत बढाने हेतु स्वीप गतिविधि के तहत ऋषभदेव नगर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें श्री केशरीयाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गॉधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय, महावीर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, क्लासिक पब्लिक माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायणा के छात्र-छात्राओं की संयुक्त रैली नगर में निकाली गई। जिसमें 700-800 छात्रों ने भाग लिया। रैली में नगर क्षेत्र में आने वाले सभी राजकीय विभाग के कार्मिक ने भी भाग लिया। रैली में देवस्थान विभाग का बैण्ड, विद्यानिकेतन का घोष एवं महावीर विद्या मंदिर का घोष भी था।

रैली धर्मषाला परीसर से रवाना होकर पुराना बस स्टेण्ड होते हुये मुख्य मंदिर से पाटुना चौक होते हुए किकाभाई गली और धर्मषाला में पहॅूची। छात्र छात्राओं ने नगर में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न नारे लगाये । रैली के प्रारम्भ में धर्मषाला परीसर में उपखण्ड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल ने छात्र छात्राओं और समस्त विभाग के राजकीय कर्मचारीयों, आंगनवाडी कार्यकर्ता को मतदान का महत्व बताया और सभी से आग्रह किया सभी इस बार होने वाले आम चुनाव में सभी मतदाताओं को जागरूक करें। उपखण्ड अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी छात्रों राजकीय कर्मचारीयों एवं अन्य नागरीकों को सामुहिक प्रतिज्ञा दिलवाई।

कार्यक्रम में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार योगेन्द्र वैष्णव, मुख्य ब्लॉक षिक्षा अधिकारी सतीष चन्द्र जैन, विकास अधिकारी हीराराम, कार्यवाहक अधिषाषी अधिकारी होमाराम मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक षिक्षा अधिकारी प्रथम सतीष गॉधी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक षिक्षा अधिकारी द्वितीय नाथुलाल सालवी, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग गौरव सोनी, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य रणजीत कुमार मीणा, ब्लॉक ऋषभदेव चुनाव प्रभारी रमेष रावल, चिराग कुमार शर्मा, त्रिभुवन रावल, निकुंज जैन, रैली प्रभारी प्रकाषचन्द्र त्रिवेदी सहित कई कार्मिक उपस्थित थें।
