ऋषभदेव : प्रमोशन से 2 घंटे पहले पटवारी 5 हजार की घूस लेते गिरफ्तार
ऋषभदेव,शुभम जैन । उदयपुर एंटी करण्शन ब्यूरो (एसीबी ) ने गुरुवार को ऋषभदेव पटवारी राजेंद्र मीणा को 5 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया। यह घूस आवासीय भूखंड का ऑनलाइन म्यूटेशन खोलने और इसकी सत्यापित कॉपी देने के एवज में ली गई थी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को साढ़े 12 बजे पकड़ा गया था, इसके 2 घंटे बाद ही यानी 2 बजे जारी हुई । सूची में उसका भू-निरीक्षक पद पर प्रमोशन हो गया था । एसीबी के डीआईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि परिवादी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि ऋषभदेव में उसका आवासीय भूखंड है। जिसका ऑनलाइन म्यूटेशन खोलने और इसकी सत्यापित कॉपी देने के लिए ऋषभदेव पटवार मडल का पटवारी नालिया फला बारा निवासी राजंद्र मीणा 5 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। एएसपी विक्रम सिंह ने शिकायत का सत्यापन कराया । पटवारी ने गुरुवार को परिवादी को घूस की राशि लेकर पटवार मडल ऑफिस में बुलाया। परिवादा पहुंचा आर उसे 5 हजार रुपए दिए। इसी दौरान पुलिस निराक्षक डॉ. सोनू शेखावत ने ट्रैप कारवाई करते हुए पटवारी राजैंद्र मीपा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । एसीबी टीम उससे पूछताछ कर रहीं है।
