ऋषभदेव : महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर वृक्षारोपण ,कविता पाठ प्रतियोगिता एवं श्रमदान कार्यक्रम संपन्न
ऋषभदेव,शुभम जैन । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ,ऋषभदेव में महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष में विशेष प्रार्थना सभा में विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि द्वारा हुआ।
विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से ओतप्रोत कविता, गीत एवं भाषण प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती विजयश्री यादव ने करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से कठिन परिश्रम एवं राष्ट्र के लिए सर्वस्व त्याग करने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर छात्रों को भी प्रेरित किया।
कक्षा नवी और दसवीं के विद्यार्थियों ने ऋषभदेव नगर के मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान के तहत साफ- सफाई कर श्रमदान किया एवं जनमानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
