मावली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजीव गांधी कार्यालय पर सोमवार को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।जिसमे प्रधान पुष्कर लाल डाँगी ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी के बारे में जानकारी दी।पूर्व प्रधान जीत सिह चुण्डावत ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी के प्रेरणास्पद प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्हें अपने जीवन में उतारने की शपथ दिलवाई।कार्यक्रम में सभी ने पुप्ष अर्पित किए।इस दौरान मावली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, अशोक वैष्णव,शंकर लाल जिनावत, बसन्त कुमार त्रिपाठी, आतिक भाई,ललित वसीटा,जगपाल सिह,ओम प्रकाश चेचानी,श्याम लाल आमेटा,सतीश मेहरा,इकराम,अकरम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
