मावली सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल मे अहिंसा दिवस मनाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में सोमवार को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य रिंकु आमेटा ने बच्चो को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी के बारे में जानकारी दी। डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार ने बताया कि छात्र छात्राओं ने वाद विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर पारितोषिक दिए। अध्यापक रुखसार बानु ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी के प्रेरणास्पद प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्हें अपने जीवन में उतारने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में बच्चो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान रेखा जाट,सीमा चौहान,रेखा गर्ग,नेहा जाट,कृतिका चौहान, नेहा,कविता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजिया बानु ने किया।
