सर्व धर्म प्रार्थना सभा कर मनाया अहिंसा दिवस

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में सोमवार को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर अहिंसा दिवस मनाया गया। स्थानीय संघ मावली ब्लॉक स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक वाक्पीठ सचिव योगेश कुमार जैन तथा विशिष्ट अतिथि स्थानीय एसएमसी अध्यक्ष नारायण सिंह सुवावत थे। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय संघ द्वारा ब्लॉक स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय संघ क्षेत्र के स्काउटर गाइडर तथा स्काउट एवं गाइड्स ने हिस्सा लिया। सर्व धर्म प्रार्थना सभा के पश्चात महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर वाद विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष कन्हैया कृष्ण गोपाल शर्मा, सहायक सचिव अर्जुन सिंह चुंडावत, ट्रैनिंग काउंसलर मुकेश कुमार सैनी, वरिष्ठ जिला स्काउटर शाहिद अहमद, शान्ति लाल मेघवाल तथा गाइडर उमा पारीक के द्वारा महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी के प्रेरणास्पद प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्हें अपने जीवन में उतारने की शपथ दिलवाई। अहिंसा दिवस के कार्यक्रम में महेंद्र सिंह राव, पन्नालाल रेगर, महेंद्र कुमार टेलर, कविता कुमारी, नीतू कुमारी सहित अन्य स्काउट गाइड तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संचालन स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!