मावली में भव्य रामलीला आयोजित होगी।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर दिनांक 2 अक्टूबर सोमवार से समस्त ग्राम एवं क्षेत्र के धर्मप्रेमी भक्तों के सहयोग से भव्य रामलीला का मंचन प्रारम्भ होगा ।
रामलीला के 10 दिवसीय कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ धाम ,उत्तरप्रदेश से पधारे पंडित अशोक उपाद्याय के निर्देशन में 25 कलाकारों का दल भगवान श्री राम जी के जीवन चरित्र की लीलाओं का जीवंत मंचन करेंगे ।
मावली में लगभग 45 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात राम लीला होने जा रही हैं ।
इससे मावली एवं आसपास के गावों के धर्मप्रेमी भक्तों में काफी उत्साह हैं ।
कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं एवं आयोजन स्थल पर मंच व बैठक व्यवस्था का कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर हैं ।
प्रतिदिन रामलीला का समय सायंकाल 8 बजे से 11 बजे का रहेगा ।
रामलीला के निर्देशक पंडित अशोक उपाध्याय व स्थानीय सनातन धर्मप्रेमी आयोजक मंडल ने सभी महानुभावों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने व तन मन धन से सहयोग के लिए आग्रह किया हैं।
