श्री विशाल बावा प्रभु के छप्पन भोग की सेवा में पधारे नाथद्वारा प्रभु को अरोगाया छप्पन भोग

श्री विशाल बावा ने मोती महल चौक के जीर्णोद्वार का किया लोकार्पण….

नाथद्वारा (रिपोर्टर नरेन्द्र पालीवाल )

श्री विशाल बावा ने अपने कर कमलों से सरकारी विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों को किया छप्पन भोग प्रसाद का वितरण…..

पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में दि.1/10/2023 रविवार को प्रभु के छप्पन भोग मनोरथ का भव्य आयोजन हुआ! इस अवसर पर तिलकायत सुपुत्र गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री प्रभु के छप्पन भोग की सेवा में दि.30/09/2023 शनिवार सांय नाथद्वारा पधारे एवं रविवार को प्रभु के छप्पन भोग मनोरथ में प्रभु को छप्पन भोग अरोगा कर प्रभु की आरती उतारी इस अवसर पर श्रीजी प्रभु के गोद के ठाकुर जी श्री नवनीत प्रिया जी भी श्रीजी में पधारे एवं प्रभु संग विराज कर छप्पन भोग अरोगा! श्री विशाल बावा ने इस अवसर पर छप्पन भोग के मनोरथी मुंबई निवासी श्री चंद्रेश भाई एवं उनके परिवार का उपरना ओढ़ाकार एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया!

तिलकायत श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा की प्रेरणा से श्रीजी प्रभु की हवेली में हो रहे नवाचारों के तहत छप्पन भोग के शुभ अवसर पर श्री विशाल बावा ने मोती महल चौक के जीर्णोद्वार कार्य के पूर्ण होने पर इसका लोकार्पण किया! ज्ञातव्य है कि पूरे मोती महल चौक में नवीन पत्थर की जड़ाई का काम किया गया है जो मंडाना के लाल पत्थर से निर्मित है यही लाल पत्थर फतेहपुर सीकरी के महल एवं आगरा के किले में भी लगाया हुआ है इस अवसर पर मोती महल चौक के सेवा कार्य करा ने वाले मनोरथी श्री चंद्रेश भाई एवं उनका परिवार भी उपस्थित था! इस अवसर पर श्री विशाल बावा की सादर उपस्थिति में मोती महल चौक में ही दिल्ली के वैष्णव श्री अशोक भाई द्वारा प्रभु की सेवा में भार वाहक वाहन भेंट किया!

तिलकायत श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा की प्रेरणा से छप्पन भोग के शुभ अवसर पर मोती महल चौक में सरकारी विद्यालय के नन्हे मुन्ने लगभग 151 विद्यार्थियों को आमंत्रित कर श्री विशाल बावा ने अपने कर कमलों से नन्हे मुन्ने बच्चों को छप्पन भोग का प्रसाद एवं पाठ्य सामग्री आदि वितरित की! इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य श्री समीर चौधरी, तिल कायत के सचिव श्री लीलाधर पुरोहित, वैष्णव अंजन शाह, मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर, समाधानी उमंग मेहता,ओम प्रकाश जलंधरा,हर्ष सनाढ्य,घनश्याम गुर्जर, दिनेश गुर्जर,कैलाश पालीवाल, प्रतिक शाह, किशोर भाई, दीपक पालीवाल, प्रतीक, आशीष, देवेश, दिव्या आदि सैकडों वैष्णव जन उपस्थित थे!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!