हंसो उदयपुर हंसो, यह संदेश लेकर आपके उदयपुर शहर में आ रहे हैं अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही

विनोद कुमार रेगर 

उदयपुर । 1 से 4 अक्टूबर तक हास्य योग केंद्र (भारत) का राष्ट्रीय महासम्मेलन स्पेक्ट्रम रिजॉर्ट उदयपुर में होने जा रहा है। जिसमें लगभग 500 प्रतिनिधि देश के विभिन्न भागों से दिल्ली, लखनऊ, गुड़गांव, अहमदाबाद, बिहार, रांची, रायपुर, बिलासपुर, पुणे, हैदराबाद आदि तमाम जगहों से भाग लेने के लिए आ रहे हैं। जितेन कोही जी ने बताया तीन प्रकार की हंसी होती है राजसिक, तामसिक और सात्विक। आमतौर पर हम केवल मनोरंजन के लिए हसंते हैं, यह राजसिक हंसी हैं। या हम दूसरों को नीचा दिखाने के लिए उनके उपर हंसते हैं, यह तामसिक हास्य है। विकास से साथ बच्चों जैसी मधुर, निर्मल हंसी गायब हो रही है, और यही है हास्य योग या सात्विक हंसीं हास्य योग केवल हंसना ही नहीं सिखाता, बल्कि आपको विभिन्न मानसिक और शारीरिक बीमारियों में भी लाभ देता है। शूगर, दमा, मानसिक बीमारियां, ह्रदय के रोग, पेट की बीमारियां आदि कितनी ही बीमारियां में लोग इससे ठीक हो रहें हैं। जीवन की आपा धापी और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते मानसिक बीमारियां बढ़ रही है। यानी मन संबंधी रोग और इन मानसिक बीमारियों का सर्वोत्तम और सरल और सस्ता और सुंदर उपाय है हंसी। लेकिन महानगर की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम हंसना भूल रहे हैं। उदयपुर में चार दिन तक चलने वाले इस हास्य योग सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आए प्रतिनिधि लोगों को हंसना सिखाएंगे। हास्ययोग, योग, एक्यूप्रेशर, आयुर्वेद इत्यादि विषयों पर अपने विचार देंगे। विपिन गुप्ता जी ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम उदयपुर में पहली बार होने जा रहा है। प्रतिवर्ष होने वाले इस हास्ययोग के महाकुंभ में यह 11 वां अवसर है इससे पहले ऋषिकेश, कुरुक्षेत्र, पचमढ़ी, माउंट आबू, उज्जैन, चित्रकूट, जयपुर, जिम कॉर्बेट, अयोध्या आदि स्थानों पर यह सम्मेलन हो चुके हैं। हंसी टाॅनिक के समान है, जो आपके लिए खुराक का काम करता है। प्रणिता तलेसरा जी ने बताया गुरु जी ने योग और हास्य के सम्मिश्रण से हास्य योग की उत्पत्ति की है कैसे भी हंसना जिससे मन शरीर और आत्मा सभी के लिए योग तो बताइए साथ-साथ हंसी का लाभ भी मिलता है। हम लोग बिना किसी को चिढा़ए, बिना किसी पर कमेंट किए जोर-जोर से ठहाके लगाते हुए योग के विभिन्न आसन करते हैं। उदयपुर हो जाए तैयार ठहाको की गूंज का भरपूर फायदा उठाने के लिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!