श्री रमेश चंद्र रा उ मा वि तेलियों का तालाब नाथद्वारा में नऐ कक्षा कक्षों का लोकार्प ण एवं कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन
नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । माननीय विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी जी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ
एक अकेली शिक्षिका सुमिता पालीवाल के अथक प्रयासों से भावनगर के वैष्णव श्री विनोद भाई वैद द्वारा तीन कक्षा-कक्ष एक कार्यालय छ शोचालय का लगभग 30 लाख रू. का निर्माण कार्य करवाया गया!
शिक्षिका सुमिता पालीवाल 2019 से इस विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर है । प्रतिनियुक्ति पर होने के बाद भी शिक्षिका ने अपने सामर्थ्य से बढ़कर विद्यालय के विकास के लिए पुर्ण समर्पण के साथ विकास एवं शैक्षिक उन्नति के कार्यों को अंजाम दिया है! इसके साथ ही ऐसी शिक्षा विभाग के उन कर्मवीरों को जो श्रीमद् भागवत गीता की इस युक्ति को चरितार्थ करते हैं “कर्मण्ये वाधिका रस्ते मा फलेषु कदाचन” बिना फल की आशा के निरंतर अपने कर्म में विश्वास करके निरंतर अपना कर्म करते रहते हैं ऐसे उन कर्मवीरों को जिम शिक्षक श्री सुनील कुमार शर्मा, श्री हरिकांत पालीवाल श्री पवन श्रीमाली,श्री ओम प्रकाश वर्मा,सुश्री दुर्गा पालीवाल, श्रीमती सरिता व्यास, श्री लक्ष्मीकांत सांचीहर,श्री पार्थ शर्मा एवं कार्मिक सम्मान में श्रीमती खुमानी देवी, श्रीमती शांता देवी, श्री मदन पालीवाल एवं भामाशाह के रूप में विनोद जी वेद एवं नंदन भाटिया का सम्मान किया गया । इस अवसर पर छात्र ससद का गठन किया व छात्र व छात्राओं के अभिभावक व मोहल्ले वासी मोजुद थे कार्यक्रम सचालन डॉ परेश नागर ने किया
