मावली पुलिस ने शराब चोरी के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना क्षेत्र के सुल्तान नाथ पिता मदन नाथ चौहान निवासी रेडिया खेड़ी मावली ने 21 सितम्बर को प्रकरण दर्ज कराया की जवान जी का खेड़ा पर देशी व अंग्रेजी शराब की सरकारी ठेका की दुकान है जहाँ पर अज्ञात बदमाशों द्वारा शटर तोड़ कर अंदर रखी शराब की 84 कार्टून किसी वाहन में भरकर चोरी कर ले गए हैं। जिस पर सी ओ वृत कैलाश कुँवर राठौड़, थानाधिकारी रतन सिंह ने विशेष टीम थाना मावली के पुलिस जाब्ता ने कड़ी मेहनत कर तकनीकी सहायता लेकर भरसक प्रयास कर शंकर लाल पिता चेना डाँगी निवासी नांदेवल,मिथुन उर्फ रामचन्द्र उर्फ राहुल पिता पुष्कर माली निवासी वल्लभनगर को गिरफ्तार कर चोरी की गई शराब के 34 कार्टून बरामद की गई। दोनो अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया। इस कार्यवाही में विशेष योगदान थानाधिकारी रतन सिंह कितावत,पुरषोत्तम लाल, हीरालाल, मोतीलाल,कैलाश कुमार,माधव लाल,उदय लाल,भवर लाल,हरिओम,श्री मती मैंना कुमारी,नरेन्द्र, लोकेश की टीम ने कार्यवाही की।
