राज्य में फिर बंद रहेंगे पैट्रोल पंप

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आज जिले भर के सभी पेट्रोल पंप 30 सितंबर शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेंगे और आगामी 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। उसके बाद भी राज्य सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में सीमावर्ती राज्य पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश गुजरात में वेट राजस्थान से कम होने के कारण वहां पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में 10 से 12 रुपए का अंतर है। इससे राजस्थान में पेट्रोल पंपों की बिक्री खासकर सीमावर्ती पेट्रोल पंप पर अत्यधिक कम हो गई। उदयपुर से गुजरात सीमा की ओर 8 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं और कई पेट्रोल पंप नुकसान उठाकर चलाए जा रहे हैं। यदि इसी प्रकार के हालात रहे तो अधिक और भी अधिक पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर चले जाएंगे।

उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की ओर से जनता को हुई तकलीफों के लिए खेद व्यक्त करते हुए पंप मालिकों का साथ देने का आवाहन किया। राज्य सरकार वेट में कमी करती है तो उसका लाभ आम जनता को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन बंद का आवाहन किया गया हैं। बंद से जनता को होने वाली समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की रहेगी।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!