भैरव स्कूल में स्वामी विवेकानंद परिषद द्वारा निर्मित 12लाख सतावन हजार की लागत वाली कृषि एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओ का लोकार्पण एवम भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित
विद्यालय परिवार ने किया भामाशाहों का भव्य सम्मान
अब कृषि और जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को प्रायोगिक अध्ययन में होगी सहुलियत ।
तीन अन्य कक्षा कक्षों की मरमत का भी भामाशाहों ने दिया आश्वासन दिया
भीण्डर,कन्हैयालाल मेनारिया । भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिंडर में स्वामी विवेकानंद परिषद के तत्वाधान में भामाशाहों के 12 लाख 57 हजार रुपए के आर्थिक सहयोग से नवनिर्मित कृषि विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओ का विद्यालय के कृषि और जीव विज्ञान विद्यार्थियों के प्रायोगिक अध्ययन हेतु लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के अवसर पर भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित दवे ने की। मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद परिषद के अध्यक्ष मांगीलाल साहू थे। विशिष्ट अतिथि मौलाना हातिम अली, रतन बाई चौबीसा , शिक्षाविद् लक्ष्मी नारायण जोशी, प्रकाश वया , गोपीकृष्ण प्रकाश कुदाल, खोजेमा बोहरा, जगदीश जीतेश , कैलाश शर्मा, अब्दुल रज्जाक ,फकीर मोहम्मद आदि थे। सहयोग रहा। प्रयोगशालाओं के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों के प्रेरक प्रकाश वया ने समस्त भामाशाहों का स्वागत किया। स्वामी विवेकानन्द परिषद के तत्वाधान में निर्मित कक्षो के लिए भामाशाह रतन बाई चौबिसा ने स्वर्गीय शिवनारायण भोजावत की स्मृति में एक लाख रुपए , आबिद अली ने इक्यावन हजार , राजेंद्र कीर ने 41000 रुपए , रुकैया बाई सेफुदीन 32000 ,हातिम अली ने 25000 ,पवन सामरिया ने 25000 , भंवर सामरिया ने 21000 , सौभाग्य मल जैन 21000 , दिवस्पति राजेश ने 21000 ,निर्मला प्रकाश भोजावत ने 21000 ,इकबाल भाई ने 21000 , हितेश व्यास ने 21000 , हरिसिंह सोनिगरा ने 21000, सुखलाल साहू ने 21000 , ओमप्रकाश ने 21000 , भारत नंदावत ने 21000 , दीपक गांगावत ने 21000 , स्वामी विवेकानंद परिषद ने 51000 रुपये का सहयोग प्रदान किया इस तरह कुल 12 लाख 57000 की लागत से प्रयोगशालाओ का निर्माण हुआ। सभी भामाशाहों का विद्यालय परिवार और अतिथियों के हाथो भव्य सम्मान और अभिनंदन किया गया । विद्यालय प्रबंधन के अनुरोध पर भामाशाहों द्वारा अन्य तीन कक्षा कक्षों की मरमत के लिए भी आश्वासन दिया गया । वाइस प्रिंसिपल हिम्मत लाल गांछा ने समस्त भामाशाहों का आभार वक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद परिषद एवं प्रेरक प्रकाश वया का विशेष आभार ज्ञापित किया। मंच संचालन भूपेंद्र उपाध्याय ने किया। अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन हिम्मत लाल ने किया।
