प्रियेश खत्री का राज्य स्तरीय टीम में चयन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र हॉकी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। जिसमे कस्बे के संत टेरेसा स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर जिंसी ने बताया कि हॉकी में प्रियेश पुत्र मनीष खत्री का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम में चयन हुआ है।
प्रियेश अलवर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगा। यह प्रतियोगिता प्रतियोगिता अलवर में 9 अक्टूबर से शुरू होगी।
