विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर पर्यावरण शुद्धि यज्ञ
उदयपुर । सेवार्थ योग आयुर्वेद एवं यज्ञ संस्थान की ओर से विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मल्ला तलाई में पर्यावरण शुद्धि एवं संतुलन के उद्देश्य से डॉ भूपेंद्र शर्मा के पुरोहित्य में यज्ञ का अनुष्ठान संपन्न किया गया। संस्थान उपाध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि यज्ञ में लोकेश पूर्बिया, शशांक, निहारिका और परिधि मुख्य यजमान रहे। पर्यावरण शुद्ध में यज्ञ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संस्कार पुरोहित डॉ भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से युक्त हवन सामग्री, गाय का घी, गौ मय संविधाएं डालकर वेद मंत्रों सहित यज्ञ करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। मानव मलमूत्र आदि से पर्यावरण को अशुद्ध करता है उसे शुद्ध करने का एकमात्र साधन यज्ञ ही है । जितनी शुद्ध वायु होगी उतनी ही लंबी आयु होगी । शुद्ध वायु होने पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और स्वस्थ जीवन हमें सुख समृद्धि की ओर ले जाएगा । यज्ञ के बाद अनुलोम विलोम भ्रामरी और ध्यान सत्र भी आयोजित किया गया। सभी यजमानों को अग्नि के साक्षी में बुराइयां छोड़कर अच्छाइयां ग्रहण करने हेतु संकल्प दिलाया गया।आभार लोकेश पुर्बिया ने ज्ञापित किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
