सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन ने मनाया गणेश उत्सव,भारतीय सेना के रेजीमेंट ने संगठन को राखी का उपहार भेजा
उदयपुर । सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन , उदयपुर ने धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया I संगठन ने राखी के त्यौहार पर सैनिकों को राखी भेजी थी। जिसके बदले भारतीय सेना की एक रेजीमेंट का इनसिग्निया संगठन को राखी के उपहार के रूप में प्राप्त हुआ । इस रक्षाबंधन पर्व पर संगठन की ओर से भारत के उत्तर – पूर्वी राज्यों में तैनात सैनिकों के लिए, जो राखियाँ भेजी गई थीं । वह राखियाँ फर्स्ट जम्मू – कश्मीर लाइट इन्फेंट्री द्वारा प्राप्त की गई । अध्यक्ष नम्रता चौधरी के पास रेजीमेंट से फोन आया और उन्हें राखियां प्राप्त होने की जानकारी दी व भाई – बहन के स्नेह भरे रिश्ते को निभाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया । परस्पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही उन्होंने संगठन को कुछ उपहार देने की इच्छा जताई । संगठन की ओर से नम्रता चौधरी ने स्नेह – स्मृति स्वरूप रेजीमेंट के इनसिग्निया की प्राप्ति की अभिलाषा रखी । इनसिग्निया प्राप्त कर संगठन के प्रत्येक सदस्य को बहुत गर्व और हर्ष की अनुभूति हुई । सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन ने अपने आप को , आदिदेव गणेश और अपने देश भारत , दोनों ही के प्रति पूर्ण भक्ति भाव से भरा हुआ पाया । बहुत ही गर्व और धूमधाम के साथ गणपति जी और भारतीय सेना के ममेंटो के साथ गणेश उत्सव मनाया गया । मधु , तृप्ति , रीना , रितिका , कविता और तारा टाक द्वारा आज के कार्यक्रम की मेजबानी की गई थी । भगवान गणेश के मधुर भजनों पर आधारित प्रतियोगिताएं रखी गई । अंत में सचिव अलका चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
