चोकी प्रभारी हैंड कांस्टेबल पर अंबेडकर सर्किल पर अतिक्रमण करवाने का आरोप

रायपुर,विनोद कुमार रैगर । ग्राम पंचायत कोट गांव में कुछ लोगों द्वारा वर्षों पुराने कब्जे सुदा भूखंड पर वर्षों से अंबेडकर सर्किल हेतु लगाया गये बोर्ड के सामने कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने की नीयत से स्थानीय चौकी प्रभारी हैंड कांस्टेबल से मिलीभगत कर उक्त सर्किल पर शहीद भगत सिंह बटालियन कोट के नाम से एक बोर्ड लगा दिया गया जिससे दलित समाज में रोष व्याप्त हो गया और दलित समाज के कहीं संगठनों ने आज जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के नाम तहसीलदार रायपुर को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में संगठनों की मुख्य मांगे थी कि पुलिस थाना रायपुर में दर्ज मुकदमा नंबर 237/2023 में नामजद आरोपियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जावें एवं उक्त अंबेडकर सर्किल पर लगे बोर्ड को तुरंत प्रभाव से हटाया जावे ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे ज्ञापन में एडवोकेट पूनमनाथ सपेरा प्रदेशाध्यक्ष दलित घुमंतू अधिकार मंच राजस्थान ज्ञानमल खटीक अध्यक्ष अंबेडकर युवा संगठन ब्लॉक रायपुर एडवोकेट राजू नायक प्रेम चन्द सालवी अध्यक्ष बहुजन क्रान्ति मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल सालवी अंबेडकर युवा संगठन कोट चेतन सालवी मुरली नट संजय हरिजन सुवालाल सालवी कैलाश रेगर बाबूलाल खटीक एवं कई पदाधिकारी मौजूद थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!