कामिनी गुर्जर ने जारी की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी, उदयपुर देहात में ब्लॉक वार अध्यक्ष नियुक्त
उदयपुर,ओमप्रकाश सोनी । सोमवार को पंचायत राज संगठन उदयपुर देहात की जिला अध्यक्ष श्रीमती कामिनी गुर्जर ने पंचायती राज संगठन की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इस सूची में उदयपुर देहात में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये गये है।
श्रीमती गुर्जर ने बताया कि इस कार्यकारिणी में ब्लॉक वल्लभनगर के लिए भेरूलाल गुर्जर, भीण्डर के लिए प्रेमलाल रावत, मावली के लिए भगवतीलाल धोबी, खेमली के लिए विनोद बावला, हिरणमगरी के लिए रामचंद टेलर, गिर्वा के लिए उदयसिंह सिसोदिया, बड़गांव के लिए रतन सिंह राव, गोगुन्दा के लिए करणसिंह (सेमड़) झाड़ोल के लिए पंकज कुमार जोशी, फलासिया के लिए रूपलाल, खेरवाड़ा के लिए सुनील कुमार डामोर, ऋषभदेव के लिए बद्रीलाल मीणा, कोटड़ा के लिए कांतिलाल व धरियावद के लिए रमेश मीणा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कार्तिक रावल प्रवक्ता रहेंगे।
