चैंपियन बेटियों का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के वासनी माफी की की टीम ने जेतावाडा़ (फलासिया) में आयोजित जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु के (छात्रा वर्ग) में फतहनगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 12 में स्थित एम जी जी एस वासनी माफी के लगातार तीसरे वर्ष भी विजेता बन कर लौटने पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। टीम के कोच प्रकाश जगरवाल एवं टीम प्रभारी मंजु पालीवाल ने बताया कि डीजे के गानों पर चैंपियन बेटियां, महिलाएं एवं युवा नाचते गाते पूरे गांव में घुमते हुए विद्यालय पहुंचे । विद्यालय पंहुचने के बाद ग्रामीणों द्वारा सभी को मिठाई,बूंदी एवं केले का वितरण किया।

बेटियों के उत्साहवर्धन के लिए स्थानीय मदन सिंह की तरफ से 1100/-रुपये का ईनाम दिया गया। विजेता टीम में से तीन छात्राओं का एवं एक छात्र का राज्य स्तर पर चयन किया गया।जो कि 22 से तालेड़ा (बूंदी) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।इस मौके पर बच्चों का उत्साहवर्धन करने अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी सुरेश खोईवाल,समस्त ग्रामीण विद्यालय परिवार भी मौजूद रहे।

आपको बतादे की प्रकाश जगरवाल का खेल में योगदान के लिए दो बार ब्लॉक स्तर पर एक बार जिला स्तर पर और 2019 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त कर चुके है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!