ऋषभदेव : विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

ऋषभदेव,शुभम जैन । महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, ऋषभदेव  में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय प्रधानाचार्य श्रीमती रेणुका थ्योफ्लस ने की। विशिष्ट अतिथि एवं विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक श्रीमती दीप्ति पंचोली प्राध्यापक-भौतिक विज्ञान श्री के रा उ मा वि ऋषभदेव, श्रीमती जयश्री प्राध्यापक-रसायन विज्ञान राउमावि बिलख एवं श्रीमती रामा बाला जैन वरिष्ठ अध्यापिका-विज्ञान, रा उ मा वि रायणा रहें। प्रदर्शनी में कुल 5 श्रेणियों में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्होंने श्रीमती नीता रोत वरिष्ठ अध्यापिका-विज्ञान व श्री दीपांक दीक्षित के मार्गदर्शन में पर्यावरण, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान व अन्य दैनिक जीवन के विज्ञान प्रतिदर्श तैयार किये व उनका रोचक प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम के अंत मे विद्यार्थियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रतीक चिन्ह का निरूपण कर चन्द्रयान 3 के प्रक्षेपण का जश्न मनाया। प्रदर्शनी का आयोजन आकाश हाउस ने व संचालन श्रीमती हिमानी उपाध्याय ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!