लायंस क्लब ऋषभदेव का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
ऋषभदेव,शुभम जैन । लायंस क्लब ऋषभदेव द्वारा शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । क्लब अध्यक्ष पारस किकावत ने बताया कि ऋषभदेव क्षेत्र के राजकीय एवं निजी सभी विद्यालय के तथा सेवानिवृत शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जॉन चेयरमेन विवेक दोषी, विशिष्ट अतिथि परमजीत सिंह साहनी और मुख्य वक्ता पूर्व उपनिदेशक के डी शर्मा थे। क्लब के सचिव अनंत कोठारी ने क्लब की सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कोषाध्यक्ष हेमंत गांधी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन दिलीप भानावत ने किया। कार्यक्रम मे लायन सदस्यों द्वारा कुल 120 शिक्षकों प्रतिक चिह्न और उपरना ओढ़ाकर को सम्मानित किया गया।
