ऋषभदेव ब्लॉक से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक सुभाष कुमार का किया भव्य स्वागत
ऋषभदेव,शुभम जैन । राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ब्लॉक ऋषभदेव ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक सुभाष कुमार बिश्नोई का स्वागत सम्मान समारोह पूर्व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऋषभदेव सभागार में आयोजित किया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश जी जैन विशिष्ट अतिथि एसी बीओ प्रथम सतीश जी गांधी राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ जिला संयोजक रूपलाल मीणा प्रधानाचार्य सुरेश कुमार महावर थे कार्यक्रम के दौरान ढोल नगाड़ों के साथ सम्मानित शिक्षक की रैली राम मंदिर से निकाली गई महामंत्री विजेंद्र हिरात ने बताया कि सुभाष कुमार बिश्नोई ब्लॉक ऋषभदेव से राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले पहले शिक्षक हैं इन्होंने विद्यालय में जन सहयोग से विकास कार्य नशा मुक्ति अभियान पर्यावरण संरक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट विद्यालय में नवीन शैक्षिक नवाचार सह शैक्षिक गतिविधियों में योगदान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में मार्गदर्शन सहित कई कामों में योगदान दिया है कार्यक्रम के दौरान नॉन टीएसपी शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक अध्यक्ष संजय बोला अमित कल्याण सीमा शर्मा सुनीता शर्मा अमृतलाल मीणा प्रकाश चंद मीणा कवाराम खराड़ी ताराचंद मीना बंसीलाल देवकीनंदन शर्मा शिवराम गुर्जर सुरेंद्र राठौर वीरेंद्र सिंह प्रवीण खटीक मुकेश मीणा सोनू सिंह निरंजन लाल शर्मा रामगुण गुर्जर, रमेश मीणा सहित कई शिक्षक मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन उदय सिंह गुर्जर ने किया
