श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा मंदिर, धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

भजन संध्या में स्थानीय युवाओं ने एक से बढ़कर भजनों से किया श्रद्धालुओं को भावविभोर

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । मेहतागढ़ मेनार में बुधवार को ओंकारेश्वर चौक स्थित ठाकुरजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ से मनाई गई। कान्हा के जन्मोत्सव के मौके पर ठाकुरजी मंदिर एवं पूरे प्रांगण को सैकड़ों रंग बिरंगे फूलों, केले के पत्तो से सजाया गया, वही श्रृंगार के लिए दिल्ली से टगर, कश्मीरी गुलाब और पिंक डिवाइन रोज के फूल मंगाए गए। पूरा शिखर मन्दिर भव्य दुधिया रोशनी से नहाया। देर शाम मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों का जुटना शुरू हो गया। साथ ही रात्रि मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय युवाओ ने एक से बढ़कर श्री कृष्ण के भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। जन्माष्टमी पर रात 12 बजे जन्मोत्सव की झांकी सजाई, जिसमें श्रृंगार व जन्मोत्सव झांकी के बाद आरती हुई एवं पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया, साथ ही मध्य रात्रि को जन्मोत्सव के बाद पालकी में कान्हा को झूला झुलाया गया। इस दौरान मन्दिर परिसर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की जयकारों से गूंज उठा। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!