राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होकर घर, विद्यालय पहुँचने पर शिक्षक का किया भव्य स्वागत
जोशी ने राज्य सरकार से प्राप्त पुरस्कार राशि 21 हज़ार,रुपये का चैक विद्यालय विकास के लिए एसएमसी अध्यक्ष को किया सिपुर्द
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । शिक्षा विभाग की ओर से 5 सितंबर को बिड़ला सभागार, जयपुर में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 149 शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। इस समारोह में मेनार के विजयलाल जोशी को भी राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। शारिरिक शिक्षक जसवंत मेनारिया ने बताया कि राउप्रावि बामणिया के प्रधानाध्यापक विजयलाल जोशी को 40 से अधिक बच्चों को ट्रेनिंग देकर स्टेट लेवल तक चयन करवाने, जिसमें से 10 बच्चे राउप्रावि बामणिया के हैं। मेनारिया स्कूल के विकास में भी हमेशा आगे रहने व भामाशाहों से 20 लाख रुपए एकत्र कर कक्षा कक्ष, स्मार्ट क्लास, आरओ सहित बच्चों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर यह सम्मान मिला है। शिक्षक विजयलाल जोशी के जयपुर से बुधवार को रेल्वे स्टेशन उदयपुर पहुँचने पर जिला शिक्षा अधिकारी, शारिरिक शिक्षक संघ एवं शिक्षा विभाग से जुड़े नेताओ ने पुष्प वर्षा, माला पहनाकर स्वागत किया, तत्पश्चात मेनारिया वहाँ से सीधे अपने कार्यस्थल राउप्रावि बामणिया पहुँचे, जहाँ चारभुजाजी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा तिलक, श्रीफल व उपरणा से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजयलाल जोशी ने राज्य सरकार से प्राप्त पुरस्कार राशि 21 हज़ार रुपये का चैक विद्यालय विकास के लिए एसएमसी अध्यक्ष भवरलाल पालीवाल, प्रभुलाल पालीवाल, गिरधारीलाल पालीवाल, रोशन पालीवाल, गणेश सुथार को सिपुर्द किया।
बामणिया स्कूल से जोशी पहुँचे मेनार
शारिरिक शिक्षक खुबीलाल, भगवतीलाल, लक्ष्मीलाल मेनारिया ने बताया कि जोशी राउप्रावि बामणिया से मेनार थम्ब चौक पहुँचे, जहां मेनार ग्रामीणों एवं मेनार सहित वल्लभनगर, भींडर ब्लॉक के शारिरिक शिक्षको ने उपरणा, माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तत्पश्चात थम्ब चौक से ढ़ोल, गाजे बाजे के साथ जुलूस के रूप में जोशी ठाकुरजी, कालिका माता एवं अंबामाताजी मंदिर पहुँच दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सभी ने जुलूस के रुप मे घर तक पहुँचाया, जहा परिवार जन ने स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण एवं मेनार सहित वल्लभनगर, भींडर ब्लॉक के शारिरिक शिक्षक मौजूद थे।
